हरियाणा : भाजपा 9 सीटों पर आगे, रोहतक में कांग्रेस को बढ़त (लीड-1)

चंडीगढ़ (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – हरियाणा की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से नौ सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस रोहतक सीट पर आगे चल रही है।

शुरुआती दो घंटे के मतगणना के बाद प्राप्त रुझानों में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह(गुरुग्राम) और कृष्ण पाल गुज्जर (फरीदाबाद) अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा सोनीपत में पीछे चल रहे हैं। हालांकि उनके बेटे और रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिह हुड्डा रोहतक में बढ़त बनाए हुए हैं।