हरियाणा : सोनिया ने हुड्डा को अन्य दलों से बात करने के लिए अधिकृत किया

 

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा से बात की।

इस दौरान उन्होंने हुड्डा को सरकार बनाने के लिए अन्य दलों से बात करने के लिए अधिकृत कर दिया है। हरियाणा की 99 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

visit : punesamachar.com