उत्तर प्रदेश में धूप के कारण गर्मी बढ़ी

लखनऊ (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित इसके आस-पास इलाके के में सोमवार को धूप निकलने के कारण गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग ने आठ और नौ अक्टूबर को बादलों के छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। लखनऊ में सोमवार का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, तेज धूप रहने के कारण फिलहाल मानसून शुष्क रहेगा। इस कारण तापमान भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आठ और नौ अक्टूबर के बीच बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि इस दौरान बारिश नहीं होगी। लेकिन रात में मौसम पहले से कुछ सर्द हो सकता है।

सोमवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, आगरा का 23 डिग्री, बरेली का 22 डिग्री, बहराइच का 23 डिग्री और फैजाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

visit : punesamachar.com