हेल्मेट सख्ती सिर्फ आम नागरिकों के लिए, पुलिस बिना हेल्मेट चला रही बाइक

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे हेल्मेट सख्ती को लेकर कार्रवाई जोरों पर है। यह सख्ती सिर्फ आम नागरिकों के लिए ही दिखाई दे रही है। पुणे में ऐसी बहुत सी जगह पर पुलिस को बाइक पर बिना हेल्मेट घूमते हुए देखा है। पर पुलिस वालों को ट्रैफिक विभाग द्वारा रोका भी नहीं जाता है।

पुणे के सैलसबेरी पार्क में एक पुलिस को बिना हेल्मेट गाड़ी चलाते हुए देखा गया। हेल्मेट सख्ती से आम नागरिक इतने डरे हुए हैं कि पुणे में ज्यादातर लोग हेल्मेट पहने हुए नजर आए। यह काफी अच्छी बात है कि ट्रैफिक विभाग की कार्रवाई के डर से और सेफ्टी की वजह से लोग हेल्मेट पहने लगे हैं।

पर यह सख्ती सिर्फ आम नागरिक तक सीमित न रखते हुए सभी के लिए होनी चाहिए। इस हेल्मेट सख्ती के चलते सड़को पर हेल्मेट बेचने वालों की चांदी नज़र आ रही हैं। सड़कों पर हेल्मेट बेचने वालों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है।