हे भगवान! ठगी के पैसे से दगडूशेठ गणपति को अर्पित किया 1.5 किलो का स्वर्ण आभूषण

पुणे : महेश मोतेवार ने जमाकर्तओ के पैसे से जेवर बना कर दगडूशेठ गणपति को दान किया। मोतेवार द्वारा दान किए गए 60 लाख 50 हज़ार रुपए की कीमत के डेढ किलो सोने के जेवर सीआईडी ने जब्त किया है। महेश मोतेवर समृद्ध जीवन घोटाला मामले में गिरफ्तार है। मोतेवार ने 2013 में पुणे के दगडूशेठ गणपति को डेढ़ किलो सोने का जेवर अर्पित किया था। इसमें सोने का हार, त्रिशूल, परशु का समावेश है। सीआईडी ने घोटाला प्रकरण की जांच के दौरान गणपति को अर्पित किए गए गहने की जानकारी सामने आई। धर्मादाय आयुक्त के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।

समृद्ध जीवन मल्टिस्टेट पर्पस को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने विविध ओजनाओ का प्रलोभन देकर देश भर के लाखो लोको को आर्थिक निवेश के लिए उकसाया। इसमेन 2 हज़ार 512 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई। इस मामले में मोतेवार ने 207 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी ईडी ने अटैच की थी। लाखू निवेशकों के करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में महेश मोतेवार को 2015 में गिरफ्तार किया गया था।

राज्य सीआईडी के उपविभागीय अधिकारी मनीषा पाटिल ने कहा कि महेश मोतेवार ने निवेशकों को ठग कर आर्थिक घोटाले के पैसो का इस्तेमाल उसने कहाँ किया है इसकी जांच की जा रही है। इसी समय गहने की जानकारी सामने आई। ये सबित हो गया कि निवेशकों के पैसे से मोतेवार ने ये गहने लिए हैं। इसके बाद हमने दगडूशेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट से संपर्क किया। धर्मादाय आयुक्त को  ये गहने जांच के लिए चाहिए। इसके बाद धर्मादाय आयुक्त ने ट्रस्ट को पत्र भेजकर जांच में सहयोग करने को कहा। इसके अनुसार ट्रस्ट ने इस मामले में सहयोग करते हुए मोतेवार द्वारा दान किए गए सभी जेवर हमारे कब्जे में दे दिया है। इससे पहले मोतेवार के पास से 40 लाख का माल जब्त किया गया है।

इस संदर्भ में दगडूशेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी ने कहा कि गरीबों का श्राप लेकर अर्पण किए गए गहने बप्पा भी स्वीकार नहीं करतेहैं। बप्पा के चरणों में कई लोग कुछ ना कुछ अर्पण करतेहैं। उस समय ये पता नहीं होता कि वो कौन हैं। धर्मादाय आयुक्त हमारे प्रमुख हैं, उनके आदेशानुसार हमने मोतेवार द्वारा दान किए गए गहने सीआईडी को सौंप दिए।