हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री ने कर्म देव धमार्णी के निधन पर शोक जताया

शिमला (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर जिले की घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कर्म देव धमार्णी के निधन पर शोक जताया है। कर्म देव का बुधवार शाम घुमारवीं में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धमार्णी को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें बिलासपुर जिले व विशेष रूप से घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लिए किए गए कार्यो को लेकर लंबे समय तक याद किया जाएगा।

ठाकुर ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। धमार्णी वर्ष 1990 से 1992 और वर्ष 2003 से 2007 तक घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे।