बॉयफ्रेंड को KISS करते हुए हिना खान ने शेयर की PHOTO

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – हिना खान की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। बता दें कि हिना एक टीवी एक्ट्रेस है। हिना सोशल मीडिया पर अपनी मनपसंद फोटो बेझिझक शेयर करती है। कई बार इसके लिए उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है। लेकिन, हिना को इस सब चीज़ों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

इस बीच और एक बार हिना सुर्खियों में बनी हुए है। इस बार हिना खान ने सोशल मीडिया अकेले नहीं बल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मस्ती करते हुए फोटो शेयर की है।

इस फोटो में दोनों एक दूसरे को किस करते नज़र आ रहे है। फोटो में हिना और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल एक दूसरे को किस करते हुए दिख रहे हैं।

Hina Khan, Rocky jaiswal

दोनों काफी मस्ती के मूड में दिख रहे है। दोनों की तस्वीरें देखकर साफ जाहिर होता है कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।

हिना खान ‘कसौटी जिंदगी के 2’ सीरियल में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं।

यह पहली बार नहीं है कि हिना सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है।

इससे पहले कई बार वो अपने बोल्ड अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर बनी रही है।