हिंदी आंदोलन परिवार का वार्षिक हिंदी उत्सव रविवार को

पुणे। समाचार ऑनलाइन – हिंदी आंदोलन परिवार का वार्षिक हिंदी उत्सव रविवार (20 जनवरी) को आयोजित किया जा रहा है। शाम साढ़े चार बजे शिवाजीनगर घोले रोड स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित इस उत्सव में वरिष्ठ प्रवासी लेखिका उषाराजे सक्सेना को हिंदी भूषण सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। कवि मेजर सरजूप्रसाद एवं अनुवादिका डॉ. सुनंदा देवस्थली  को हिंदीश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा।

इस हिंदी उत्सव की अध्यक्षता पुणे सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सदानंद भोसले करेंगे। इस समारोह में विशिष्ट सेवा व उपलब्धि के लिए डॉ. मंजु चोपड़ा, माया मीरपुरी एवं ज़िया बागपती को सम्मानित किया जाएगा। उत्सव में भारतरत्न अटलबिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संजय भारद्वाज द्वारा लिखित-निर्देशित विशेष कार्यक्रम इतनी ऊँचाई मत देना प्रस्तुत किया जाएगा। उत्सस केे संयोजकों ने इसमें उपस्थित रहने की अपील की है।