हिंजवड़ी: लूट कर भाग रहे दो को दबोचा

पुणे समाचार :

पिंपरी चिंचवड परिसर में लूटमार कर रहे दो शख्स को हिंजवड़ी पुलिस ने दबोचा हैं। कल रात पेट्रोलिंग के दौरान शक के तौर पर घूम रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। अशोक लक्ष्मण माकुड़े और योगेश गुलाब बाठें ऐसा दोनो शख्स का नाम हैं। संजय शिंदे नामक व्यक्ति ने दोनों के खिलाफ हिजवड़ी पुलिस में लूटमार की शिकायत दर्ज की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल रात 12 बजे के करीब पुणे बंगलोर हाइवे पर अपनी टेंपो में संजय शिंदे सोये थे। तभी अचानक दोनो आरोपी बाइकपर सवार होकर आए और संजय शिंदे को चाकू की नौक पर धमकाकर उनसे 2 हजार 100 रुपये जबरदस्ती कर चुरा लिए। और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी वहां से भाग तो निकले लेकिन रात के दौरान पेट्रोलिंग करते हुए हिंजवड़ी पुलिस को दोनो की हरकतों पर शक हुआ। पुलिस ने पुछताछ के दौरान आरोपियों को हिरासत में लिया गया। उनसे तेज हतियार आउट लूटी हुई रकम बरामद हुई हैं। आगे की जांच में हिंजवड़ी पुलिस जुटी हैं।