आईटी कर्मी ने पेड़ से लटककर दी जान

हिंजवड़ी : पुणे समाचार

पुणे के हिंजवड़ी इलाके में एक आईटी कर्मी ने पेड़ से लटकर अपनी जान दे दी। मृतक का नाम अनिल प्रल्हाद कांबले है। अनिल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। अनिल हिंजवड़ी स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास उसकी लाश हिंजवड़ी फेज़ 2 में पेड़ से लटकी दिखाई दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।