इस फिल्म में ऋतिक बनेंगे राम दीपिका बनेगी मां सीता! 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल दोनों पहली बार साथ-साथ पर्दे पर नज़र आएंगे। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर नितेश तिवारी जल्द अपनी फिल्म रामायण लेकर आ रहे है। जिसमें लीड रोल में ऋतिक और दीपिका होंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में ऋतिक राम का वहीं दीपिका सीता माता के रोल में नज़र आएगी। अभी इस बात को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं हुई है लेकिन, अगर दीपिका इस प्रोजेक्ट के लिए हां कह देती हैं तो यह ऋतिक के साथ उनकी पहली फिल्म होगी।

यह फिल्म दो भाषाओं में रिलीज की जाएगी। एक तमिल और दूसरा हिंदी। इसे 3 डी में शूट किया जायेगा। फिल्म का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है।  बता दें कि ऋतिक रोशन इन दिनों ‘सुपर 30’ की सक्सेस इंजॉय कर रहे है। वहीं दीपिका इन दिनों छप्पाक की शूटिंग में व्यस्त है। खबरों की मानें तो रामायण फिल्म के लिए ऋतिक ने हां कह दिया है। ऋतिक फिलहाल अपनी हिट सीरीज ‘कृष-4’ पर भी काम कर रहे हैं।  इसके अलावा ऋतिक टाइगर के साथ फिल्म ‘वॉर’ में नज़र आएंगे।