इंसान बना हैवान: गर्भवती गाय के साथ बलात्कार

पूर्व गोदावरी: समाचार ऑनलाइन – आन्ध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के गोकिवाड़ा गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने गाय को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। गाय 3 महीने की गर्भवती थी। यह मामला तब सामने आया जब स्थानीय किसान नामा राजू को रविवार सुबह अपनी एक गाय गायब मिली।

राजू गोकिवाड़ा और बी कोथुरु के बीच एक गोशाला चलाता है। गोशाला में 3 गायें, दो बैल और एक बछड़ा है। रविवार सुबह उसे अपनी 3 महीने की गर्भवती गायब मिली। काफी तलाशने के बाद उसने देखा कि गाय एक पेड़ से बंधी हुई थी और उसके प्राइवेट पार्ट्स से खून निकल रहा था।

इसके बाद राजू अपनी गाय को स्थानीय पशुचिकित्सक के पास ले गया, जिसने गाय के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि की। डॉक्टर ने यह भी बताया कि जानवर के शरीर में कुछ इंजेक्शन भी दिए गए थे। इसके बाद किसान ने पिथापुरम ग्रामीण पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। खबर फैलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी यहां हो चुकी हैं।