गर्भवती पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे ग्रामीण इलाके पिरंगुट में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर सुसाइड कर लिया। यह घटना बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब घटी है। पति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर तेजधार चाकू से वार कर हत्या दी, उसके बाद खुद पर वार कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया।
अनिता शिंदे नामक पत्नी की हत्या की गई है। आरोपी विलास शिंदे ने घटना के बाद आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलते ही पौड पुलिस घटनास्थल में दाखिल हुई थी।
सुनील शिंदे यह मूल रुप से मुलशी तहसील के पिंपलोली का निवासी है। पिरंगुट में गाड़ियों की बैटरी बिक्री व मरम्मत व्यवसाय करता है। बिजनेस के अवसर पर पिरंगुट स्थित मुलशी टॉवर बिल्डिंग में रहता था। पिछले एक साल पहले ही अनिता के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद मुलशी टॉवर बिल्डिंग में खुद का फ्लैट खरीद लिया था। दोनों पति पत्नी अपने नए घर में रह रहे थे।
आज सुबह घर में पति पत्नी में घरेलू वाद विवाद के चलते झगड़ा हुआ। अंदर से दरवाजा बंद होने के दौरान पत्नी के साथ पति मारपीट कर रहा था। अपने आप को बचाने के लिए पत्नी गैलरी में आकर मदद की गुहार लगा रही थी। उसकी आवाज सुनकर नागरिकों ने घर की तरफ भागकर गए। लेकिन अंदर से दरवाजा बंद होने की वजह से और अंदर से किसी भी तरह की आवाज नहीं आने पर नागरिकों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दोनों लहूलहान अवस्था में फर्श में गिरे हुए थे। दोनों को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। लेकिन दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। आगे की जांच के लिए बॉडी को ससून हॉस्पिटल में भेज दिया गया है।