माता-पिता के कहने पर पति ने की पत्नी की हत्या

समाचार ऑनलाइन –  माता-पिता के कहने पर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की घटना पुणे के भोसरी परिसर में सामने आई हुई है। घटना को लेकर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर उसके माता पिता पर मामला दर्ज किया हैं। पुलिस ने बताया कि सारिका योगेश देसाई (23) की हत्या कर दी गई है। उसकी हत्या के आरोप में पति योगेश इराण्णा देसाई (26) को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसके माता पिता इराण्णा देसाई और विमल देसाई पर भोसरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।

सारिका और योगेश भोसरी स्थित धावड़े बस्ती में किराये के कमरे में रहते थे। मंगलवार की रात सारिका का शव संदिग्ध रूप से घर में पाया गया था जिस से एक ही खलबली मच गई थी। उसी समय पुलिस को हत्या का शक हुआ था। इसलिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार दो साल पहले शादी हुए सारिका और योगेश पहले सोलापुर के अक्कलकोट स्थित केगांव मंे ही रहते थे लेकिन परिवार में अक्सर झगड़े होने लगे। सारिका सास ससुर से अलग रहना चाहती थीं और इसी जिद के कारण योगेश माता पिता से अलग होकर सारिका के साथ पुणे के भोसरी में रह रहा था लेकिन वह खुश नहीं था। उसे माता पिता के साथ ही रहना था। आखिरकार इसी निराशा में आकर योगेश ने माता पिता के कहने पर सारिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

visit : punesamachar.com