ऐसे पहचानें 500 रुपए के असली नोट

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – कालाधन और नकली नोट से बचने के लिए भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने कई कदम उठाये है। जिसमें नए नोट जारी करना भी एक पहल है। इसके बावजूद साल 2017-18 में 500 रुपए के 9892 नकली नोट पकड़े गए हैं। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 500 ही नहीं 2000 रुपए, 200 रुपए और 100 रुपए के नकली नोट भी बाजार में चल रहे हैं। हम लोग कई बार जल्दी-जल्दी में किसी से 500 रुपए का नोट ले लेते हैं। लेकिन अगर हम 500 रुपए का नोट लेते समय थोड़ी सी सावधानी रखेंगे तो आसानी से पहचान सकेंगे कि कोई नोट नकली है या असली।

ऐसे पहचानें 500 के असली नोट –
– नोट में सामने की तरफ बाएं 500 अंग्रेजी में लिखा होता है।
– इसके नीचे ही एक एक लेटेंट इमेज होती है।
– देवनागरी में 500 रुपए लिखा होता है।
– महात्मा गांधी की फोटो को भी ध्यान से देखें।
– जब आप नोट को थोड़ा मोड़ेगे तो सिक्योरिटी थ्रेड में कलर हरे (ग्रीन) से नीले (ब्लू) में बदलता दिखेगा।
– रिजर्व बैंक के लोगो के ऊपर ही गवर्नर के हस्ताक्षर, ग्यारंटी क्लॉज है।
– खाली जगह में वाटरमार्क के तौर पर आपको गांधी जी की फोटो और अंग्रेजी में 500 लिखा दिखेगा।
– नंबर पैनल में जो नंबर लिखें हैं वो बांए से दाएं छोटे से बड़े होते हुए दिखेंगे।
– बाईं तरफ 500 हरे कलर में लिखा दिखेगा। इसे थोड़ा घुमाने पर आपको इसका कलर नीले में बदलता दिखाई देगा।
– दाई तरफ अशोक पिलर का फोटो रहेगा।
– अशोक पिलर के उपर ही दृष्टिबाधित लोगों के लिए नोट की पहचान के लिए 500 लिखा है।
– दृष्टिबाधितों के लिए ही एक और फीचर है। इसमें 5 लाइन हैं।

नोट के पीछे –
– बाएं तरफ नोट की छपाई का साल लिखा होगा।
– स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ लिखा होगा।
– बीच में अलग-अलग भाषा में 500 रुपए लिखा होगा।
– भारतीय तिरंगे की फोटो के साथ लाल किले की तस्वीर।
– दाईं तरफ सबसे ऊपर देवनागरी में 500 रुपए लिखा होगा।

बता दें कि रिजर्व बैंक समय-समय पर इनकी जानकारी भी देता है कि असली और नकली की पहचान कैसे करे। अगर बैंक को कोई नकली नोट मिलता है तो इसको जमा कर लेता है। रिजर्व बैंक ने इसके लिए भी नियम बनाया है।