अगर एडी में दर्द से है परेशान, तो करें ये खास उपाय

पुणे : समाचार ऑनलाईन – एडी में दर्द होने पर काफी तकलीफ होती है। चलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे वक्त में डॉक्टर के पास जाने से पहले कुछ घरेलू उपाय करने से आराम मिल सकता है। घर में उपलब्ध कुछ सामानों का इस्तेमाल कर ये उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों से अच्छा आराम मिलेगा।

एडी में असहाय दर्द रहने पर नारियल तेल को सरसों तेल के साथ मिलाए और उसे गर्म करें। इस तेल से एडी पर कुछ देर तक मालिश करें। बर्फ से भी एडी को शेकने पर इसका दर्द कम होता है। बर्फ का टुकड़ा प्लॉस्टिक की थैली में डालकर एडी को शेके। इससे एडी का दर्द कम होगा। इसके अलावा एक अन्य उपाय है जिससे एडी का दर्द कम हो सकता है। हल्दी के इस्तेमाल से इसका दर्द कम होता है। हल्दी में बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इससे दर्द कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए एक ग्लास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से फायदा होगा।