उत्तर भारतीय लोगों ने काम बंद किया तो पूरा महाराष्ट्र बंद हो जायेगा : निरुपम

मुंबई । समाचार ऑनलाइन

उत्तर भारतीयों ने काम बंद किया तो मुंबई के साथ महाराष्ट्र बंद हो जायेगा यह विवादित बयान मुंबई काँग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने दिया है। नागपुर में उत्तर भारतीयों के साथ वार्षिक सभा में मुंबई काँग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा की उत्तर भारतीय लोग मुंबई चलाते है ।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8ca3bfd4-cad0-11e8-a8a3-e95c3fe4cf36′]

मुंबई काँग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने यह भी कहा की, ”उत्तर भारतीय लोग मुंबई चलाते है, उत्तर भारतीय लोग मुंबई के साथ महाराष्ट्र भी चलाते है, दूध बिकने से लेकर घर के काम करने तक सभी काम मुंबई और महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय लोग ही करते है, उन्होंने काम नहीं किए तो कौन करेगा ? ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें, उत्तर भारतीय नहीं है। उत्तर भारतीय लोग कोई भी काम कर सकते है।

राम मंदिर निर्माण की मांग पर बैठे परमहंस दास पीजीआई में भर्ती

सर्व क्षेत्र में उत्तर भारतीय लोगों का प्रमाण ज्यादा है, अगर एक दिन सभी उत्तर भारतीयों ने काम नही करने का निर्णय लिया तो मुंबई के लोगो को खाने की समस्या हो सकती है।” उत्तर भारतीयो को काम बंद करने के लिए प्रोत्साहित न करे, ऐसा इशारा मुंबई काँग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने किया।

[amazon_link asins=’B01LZKSVRB,B0725RBY9V’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]