LIC पॉलिसी पसंद नहीं आये तो ऐसे पाएं पैसा वापस

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अक्सर कई बार ऐसा होता है जब हम जल्दबाजी में कोई भी पॉलिसी खरीद लेते है। लेकिन, बाद में हमे मालूम होता है कि यह पॉलिसी हमारे लिए सही नहीं था। हम तो कुछ पॉलिसी करवाना चाहिए था। ऐसे में आप घबराने की कोई बात नहीं है। एलआईसी (LIC) की पॉलिसी खरीदते है तो घबराए न इसके लिए आप फ्री-लुक पीरियड का उपयोग कर सकते है।

फ्री लुक अवधि का लाभ आप 15 दिनों तक उठा सकते हैं। फ्री-लुक अवधि के दौरान आप कंपनी को पॉलिसी वापस कर सकते हैं। इरडा के दिशानिर्देशों के अनुसार बीमा कंपनियां पॉलिसी धारकों को पॉलिसी जारी करने के बाद फ्री-लुक अवधि उपलब्ध कराती है। फ्री-लुक अवधि के कुछ पहलू ये हैं कि यह कम से कम 3 साल की जीवन बीमा पॉलिसी या स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी पर ही लागू होती है। इस अधिकार का प्रयोग पॉलिसी के दस्तावेज मिलने के 15 दिनों के भीतर किया जा सकता है।

ऐसे उठाएं फ्री लुक अवधि का लाभ –
पॉलिसीधारक बीमा कंपनी को फ्री-लुक अवधि के लिए बोल सकता है। अधिकतर मामलों में कंपनी की वेबसाइट से फ्री लुक फार्म डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसमें पॉलिसीधारक को पॉलिसी के दस्तावेज मिलने की तिथि, एजेंट की जानकारी और रद्द करने या बदलने के कारण के बारे में जानकारी देनी होती है। इसके अलावा पॉलिसी के मूल दस्तावेज, पहले प्रीमियम की रसीद, एक कैंसिल चेक और अन्य दस्तावेज जमा कराने होते हैं। पैसे वापस देने के मामले में पॉलिसीधारक को बैंक संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराने की जरूरत होती है।

ऐसे कर सकते पॉलिसी कैंसल –
अगर आपने पॉलिसी कैंसल करना चाहते है तो आप अपना फैसला सीधे कंपनी को बताएं। पॉलिसी कैंसलेशन ऐप्लिकेशन जमा करने के लिए आपको कंपनी के दफ्तर जाना होगा। कई कंपनियां वेबसाइट्स पर कैंसलेशन फॉर्म डालकर रखती हैं, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि कैंसलेशन कराने पर भी प्रीमियम की पूरी रकम का रिफंड नहीं होगा। यहां तक कि अगर आप फ्री-लुक पीरियड के दौरान पॉलिसी रिटर्न करते हैं तो भी कंपनी मेडिकल टेस्ट और स्टांप ड्यूटी का खर्च काटकर ही पैसे लौटाएगी।