पेंग्विन जैसे दिखते है तो पेंग्विन कहेंगे, पप्पू जैसा काम करेंगे तो पप्पू कहेंगे न

मुंबई, 5 नवंबर  : रिपब्लिक चैनल के संपादक अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार किये जाने के बाद कंगना रनौत ने अपमानजनक शब्दों के साथ नाराजगी जाहिर की है।  कंगना ने पेंग्विन और पप्पू जैसे शब्दों का उल्लेख करते हुए एक  बार फिर से शिवसेना को सोनिया सेना कहा है। वास्तु विशारद अन्वय नाईक आत्महत्या मामले में रायगढ़ पुलिस ने यह करवाई की है।  गोस्वामी को उनके मुंबई स्थित घर से गिरफ्तार किया गया।

कंगना ने एक वीडियो  ट्वीट कर पूछा है कि आप और कितना घर तोड़ेंगे ? और कितने मुंह को बंद कराएंगे ? उन्होंने कहा है कि मुझे महाराष्ट्र सरकार से पूछना है कि आपने अर्णब के  घुसकर मारा है, बाल पकडे। आप और कितना घर तोड़ेंगे ? कितनों का गला दबाएंगे ? कितनी आवाज बंद करेंगे ?
उन्होंने कहा कि सोनिया सेना और कितने लोगों का मुंह बंद करेगी ? यह आवाज बढ़ती जाएगी। अभिव्यक्ति की आजादी के लिए कितने लोगों की बलि ली गई।  एक आवाज बंद किया तो अन्य आवाज उठेगी। पेंग्विन बोलने पर गुस्सा क्यों आता है। पेंग्विन जैसे दिखते  है ऐसा तो मानेंगे नहीं।  सोनिया सेना कहने पर गुस्सा आता है क्या? आप हो सोनिया सेना।
अर्णब की गिरफ़्तारी किसलिए 
मुंबई में 52 वर्षीय  इंटीरियर डिज़ाइनर रहे अन्वय नाईक ने 5 मई 2018 को अलीबाग के कावीर में आत्महत्या की थी।  इस मामले में अलीबाग पुलिस स्टेशन में अर्णब सहित  तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज है।  अर्णब और अन्य दो के पास पैसे के बकाये को लेकर अन्वय निराश हो चुके थे। इस घटना के बाद उनकी 73 साल की मां का भी शव घर से मिला था।
रिपब्लिक टीवी का दावा
रिपब्लिक ने पुलिस की करवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पुलिस ने जबरन घर में घुसकर अर्णब के साथ धक्कामुक्की की।  अर्णब का कहना है कि पुलिस ने उसे धमकाया।  दावा किया गया है कि बगैर किसी वैध डाक्यूमेंट्स और बंद हो चुके केस में गिरफ्तार किया गया है।
दावा किया गया है कि अर्णब के घर में दस पुलिसकर्मी घुसे और घर से बाहर आने के लिए जबरन  धक्कामुक्की की।  साथ ही पुलिस ने रिपब्लिक के कार्यकारी संपादक निरंजन नारायणस्वामी और संजय पाठक को घर जाने से रोका गया। गिरफ़्तारी की करवाई के लिए अर्णब के घर के बाहर पुलिस की 8 गाडी और 40 से 50 कर्मचारी मौजूद थे। निरंजन को रिपोर्टिंग करने से रोका गया।