IIFA Awards 2019 : बॉलीवुड में यो-यो हनी सिंह की हुई वापसी, मिला ‘बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन’ का अवॉर्ड, देखें लुक  

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड शो इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्ड्स बुधवार को आयोजित किया गया था। आईफा ने 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस इवेंट में बॉलीवुड सेलेब्स का स्टाइलिश और फैशनेबल अवतार देखने को मिला। हनी सिंह को पहली बार ‘बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन’ अवॉर्ड मिला। हनी को यह अवॉर्ड ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में ‘बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन’के लिए दिया गया।

अवॉर्ड मिलने के बाद हनी सिंह ने कहा कि ‘मैंने यह गाने को काफी देसी रखने की कोशिश की, जिसके के लिए मैंने ढोलक का भी इस्तेमाल किया था और में बेहद खुश हूँ कि दर्शकों को मेरा यह गाना पसंद आया है। मैं अपने इस सम्मान के लिए मेरे माता पिता और दोस्तों का बेहद शुक्रगुजार हूँ। गौरतलब हो कि बीते साल हनी ने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ एल्बम ने सबका दिल जीत लिया था। उनके गाने आज भी पार्टियों में बजते है। रैपर यो यो हनी सिंह पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से दूर थे। अब उनके इस अवॉर्ड से लगता है कि हनी सिंह ने बॉलीवुड में वापसी कर ली है। इस दौरान हनी का लुक काफी कूल नजर आया।

इसके अलावा इस बार बाजी आलिया भट्ट ने मारी। दरअसल, आलिया की फिल्म राजी को बेस्ट फिल्म और उन्हें बेस्ट एक्टर फीमेल का अवॉर्ड दिया गया है। बता दें कि यह इवेंट 16 से 18 सितंबर तक मुंबई में आयोजित किया गया था।