अवैध रूप से हथियार रखने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार 

एक देशी पिस्तौल सहित 4 जिवंत कारतूस जब्त  
पुणेः  अवैध रूप से हथियार रखने वाले शातिर आरोपी मतिन हकीम सय्यद (31, सय्यदनगर पुणे) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल, 4 जिवंत कारतूस ऐसे कुल 30 हजार 800 रुपए का माल जब्त किया हैं। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग 17 मामले दर्ज़ हैं।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, पुलिस निरीक्षक राजेंद्र चव्हाण के मार्गदर्शन से सहायक पुलिस निरीक्षक ढेंगले अपने सहकर्मी के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे।  उसी दौरान पुलिस को अपने गुप्त खबरी से सुचना मिली कि, शातिर आरोपी मतिन सय्यद देशी पिस्तौल के साथ लोगों को डरा धमकाने के लिए गल्ली नं 14 सय्यदनगर कब्रस्तान परिसर में आया हैं।  जिसके बाद पुलिस द्वारा कारवाई करते हुए आरोपी को जाल बिछाकर कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने  आरोपी के खिलाफ आर्म अॅक्ट के तहत अपराध दर्ज़ कर लिया।
यह कारवाई अपर पुलिस आयुक्त प्रदीप देशपांडे, पुलिस उपायुक्त पंकज डहाणे, सह पुलिस आयुक्त समीर शेख (गुन्हे-1) के मार्गदर्शन पर पुलिस निरीक्षक राजेंद्र चव्हाण, सहायक पुलिस निरीक्षक ढेंगले, पुलिस हवालदार काटम, पुलिस हवालदार सय्यद, पुलिस हवालदार कदम, पुलिस नाईक गायकवाड, पुलिस नाईक गोरे, पुलिस नाईक जमादार ने किया।