इंफाल में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

इंफाल (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाइन – अधिकारियों ने मंगलवार को नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 के खिलाफ जारी हड़ताल के बीच मणिपुर के इंफाल वेस्ट व ईस्ट जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया। इंफाल वेस्ट के उप आयुक्त एन. प्रवीण सिंह व इंफाल ईस्ट की उप आयुक्त चित्रा देवी ने सोमवार की रात को कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए।

प्रवीण ने स्थानीय टीवी चैनलों को ऐसी किसी रिपोर्ट या चित्र के प्रसारण से बचने के लिए कहा है, जिससे राज्य की राजधानी में कानून व व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। कार्यकर्ताओं ने 36 घंटे की हड़ताल का आह्वान रविवार की रात को किया था। दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान व कार्यालयों को बंद रखा गया है। शहर में पुलिस के दल लाउड स्पीकरों के साथ गश्त कर रहे हैं और लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं।