अब 11वीं के सामाजिक विज्ञान पुस्तक में समलैंगिक विवाह, लिव्ह इन रिलेशनशीप पर होगी पढ़ाई

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अब तक 11वीं की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में केवल दो प्रकार के परिवार का उल्लेख किया गया था। एक विभाजन दूसरा संयुक्त। लेकिन अब इन दो प्रकारों के साथ तलाकशुदा माताओं, समलैंगिक विवाह, लिव्ह इन रिलेशनशीप जैसे टॉपिक को भी शामिल किया गया है। बालभारती ने सामाजिक विज्ञान की इस पुस्तक को अधिक से अधिक प्रासंगिक बनाने का प्रयास किया। अब 11वीं के सामाजिक विज्ञान पुस्तक में समलैंगिक विवाह, लिव्ह इन रिलेशनशीप को शामिल किया गया है।

पिछले दो दशकों में भारतीय समाज ने कई बदलाव हुए हैं। लिव इन रिलेशनशिप जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। तलाकशुदा महिलाएं अपने बच्चों की पालन-पोषण करती है। 2018 में समलैंगिक संबंधित भारत में कानून को मान्यता मिली। इस पृष्ठभूमि पर ही 11वीं की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में कई बदलाव किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदल रहे समय के अनुसार, सही दिशा में लोगों की सोच को बदल सके व लोगों में जागरूकता बढ़े इसके लिए 11वीं के पुस्तक में यह टॉपिक बालभारती ने जोड़ा है।

बता दें कि लिव इन रिलेशनशिप यूरोप में भी प्रचलित है और अब भारत के शहरी इलाकों में लिव इन रिलेशनशिप का चलन बढ़ रहा है। गौरतलब है कि 11वीं के सामाजिक विज्ञान पुस्तक में पहली बार इस टॉपिक को जोड़ा गया है।