बुलंदशहर में बस ने एक ही परिवार के 7 सदस्यों को रौंदा

बुलंदशहर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तीर्थ यात्रा पर आए एक परिवार की चार महिलाओं और तीन बच्चों को शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार बस ने रौंद डाला, जिससे सातों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के शिकार लोग सड़क किनारे सो रहे थे, जब बस ने उन्हें कुचल दिया।

शुरुआती रिपोटरें के अनुसार, पीड़ित हाथरस के थे और गंगा नदी में स्नान करने के बाद नरौरा घाट से लौटे थे।

निजी बस वैष्णो देवी से तीर्थयात्रियों के साथ लौट रही थी। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के बाद बस का चालक फरार है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

visit- punesamachar.com