निगड़ी में फिर गाड़ियों में तोड़फोड़

पुणे समाचार 

शहर में तोड़फोड़ की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात निगड़ी में फिर बदमाशों ने कई गाड़ियों को नुकसान पहुँचाया। बार-बार होने वाली इन वारदातों से शहर में दहशत का माहौल है। शनिवार रात को निगड़ी के यमुना नगर परिसर में तीन अज्ञात बदमाशों ने करीब 8 गाड़ियों में तोड़फोड़ की।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगड़ी के ओटा स्किम और सिद्धिविनायक मंदिर इलाके में तीन बदमाशों ने देर रात आतंक मचाया। निगड़ी पुलिस जांच में जुटी हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस बदमाशों की नकेल कब कसेगी?