चिंचवड़गांव में डॉ. श्री. चंदनाजी मसा. और डॉ. श्री. अक्षयज्योतीजी मसा. का मंगल प्रवेश बुधवार को

पुणे | समाचार ऑनलाइन

चिंचवड़गांव के कल्याण प्रतिष्ठान में श्रमणसंघीय प्रवर्तनी डॉ. श्री. चंदनाजी म. सा. और प्रखरवक्ता डॉ. श्री. अक्षयज्योतीजी म. सा. आदी ठाणा 7 का मंगल प्रवेश बुधवार की सुबह आठ बजे शोभायात्रा के जरिए होगा। श्रीधरनगर से जैन साध्वी वृंद मंगल प्रतिष्ठान की ओर चातुर्मास प्रवेश के लिए मार्गस्थ होंगी। पिंपरी-चिंचवड लिंक रोड से गांधी पेठ के जैन स्थानक मार्ग से यह शोभायात्रा कल्याण प्रतिष्ठान पहुंचेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए चिंचवडगांव जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष दिलीप नहार और कल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष सुरेश सेठिया ने बताया कि, जैन साध्वी वृंद के यहां पहुंचने के बाद प्रतिष्ठान में श्री जय गुरू गणेश सभा मंडप का उदघाटन होगा। इसके पश्चात साध्वीजीं के प्रवचन व विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। संयोजकों द्वारा इन कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील जैन श्रद्धालुओं से की गई है।