पुणे जिले में साढ़े 8 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को दी मात

संवाददाता, पुणे। पुणे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार आ रही गिरावट से राहत महसूस की जा रही है। गुजरे 24 घँटों के भीतर जिले 6237 नए मामले सामने आए वहीं 8537 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिले में शनिवार को संक्रमितों संख्या 9 लाख 58 हजार 650 तक पहुंच गया है, जिसमें से 8 लाख 57 हजार 175 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 86 हजार 502 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 14 हजार 973 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.56 फीसदी और रिकवरी रेट 89.41 फीसद दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में अब तक 14 लाख 1 हजार 303 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 12 लाख 14 हजार 630 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 59 हजार 921 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 26 हजार 752 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 86.68 फीसदी व डेथ रेट 1.91 फीसदी दर्ज हुआ है।पूरे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 12 हजार 849 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 6237 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 2111, सोलापुर में 2155, सांगली में 1292 और कोल्हापुर जिले में 1054 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि पूरे संभाग में आज 15 हजार 873 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 8811, सातारा जिले के 2824, सोलापुर जिले के 1724, सांगली जिले के 1577 व कोल्हापुर जिले के 937 मरीज शामिल हैं।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 33 हजार 271 हो गया है। इसमें से 1 लाख 4 हजार 833 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2575 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 25 हजार 863 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 26 हजार 551 हो गई है। इसमें से 1 लाख 5 हजार 832 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3434 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 17 हजार 285 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 97 हजार 705 हो गया है। इसमें से 77 हजार 869 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2830 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 17 हजार 6 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 85 हजार 126 संक्रमितों में 2940 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 68 हजार 921 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 13 हजार 265 मरीजों का इलाज चल रहा है।