देश में ‘नमो’-‘रागा’ का ट्वीटर अकाउंट पहले और दूसरे स्थान पर, 8 शब्दों का ‘यह’ ट्वीट बना ‘गोल्डन’ ट्वीट  

नई दिल्ली: समाचार ऑनलाइन- साल 2019 में देश में सर्वाधिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी  चर्चा का केंद्र बने हुए थे. देखा गया था कि ट्वीटर पर इन दोनों को लेकर किए गए ट्वीटस की जैसे बारिश हो रही थी. ट्वीटर पर इन दोनों को यूजर्स द्वारा लाखों बार टैग किया गया और सवाल पूछे गए.  इसके मद्देनजर ट्वीटर इंडिया की ईयर ऑन ट्विटर-2019 में इन दोनों हस्तियों के अकाउंट को पहले और दूसरे स्थान पर रखा गया है।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीसरे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। इस साल की रिपोर्ट में, ट्वीटर ने पुरुष और महिला नेताओं के लिए ट्वीटर हैंडल की एक अलग सूची बनाई थी. अगर महिला राजनीतिज्ञों की बात की जाए तो, स्मृति ईरानी शीर्ष पर हैं और प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरे स्थान पर हैं। वहीं मनोरंजन जगत में महानायक अमिताभ बच्चन ने पुरुष अभिनेताओं और सोनाक्षी सिन्हा ने महिला अभिनेत्रियों के बीच शीर्ष स्थान हासिल किया है.

सामने आया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान- लोकसभा चुनाव-2019# हैशटैग का सबसे अधिक उपयोग किया गया. वहीं अयोध्या से संबंधित हैशटैग का भी व्यापक रूप से यूज किया गया. मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रयान -2 को लेकर कई ट्वीट भी किए गए। जबकि अनुच्छेद – 370 भी सबसे अधिक चलन वाला हैशटैग रहा. यह साल का सबसे अधिक ट्वीट किया जाने वाला 5 वें नंबर का हैशटैग बन गया है।

सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री के ट्वीट को लेकर हुई

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद, प्रधानमंत्री का आठ शब्दों वाला ट्वीट बहुत लोकप्रिय हुआ. इसलिए, इस ट्वीट को साल 2019  का गोल्डन ट्वीट घोषित किया गया है. मोदी ने लिखा था कि, सबका साथ + साथ विकास + सबका विश्वास = विजय भारत। 23 मई को किए गए इस ट्वीट को लोगों द्वारा 1.17 लाख से अधिक बार रिट्वीट किया गया है। करीं 4.19 लाख से अधिक लोगों ने इस ट्वीट को लाइक किया था।

‘इन’ ट्वीटर अकाउंटस को लोगों ने किया सर्वाधिक Tag

  1. नरेंद्र मोदी@NarendraModi
    2. राहुल गांधी @RahulGandhi
    3. अमित शाह @AmitShah
    4. अरविंद केजरीवाल @ArvindKejriwal
    5. योगी आदित्यनाथ @myogiadityanath
    6. पीयूष गोयल @PiyushGoyal
    7. राजनाथ सिंह @rajnathsingh
    8. अखिलेश यादव @yadavakhilesh
    9. गौतम गंभीर @GautamGambhir
    10. नितिन गडकरी @nitin_gadkari

visit : punesamachar.com