महज नमक के विवाद में महिला ने की ख़ुदकुशी ! 

बिजनौर | समाचार ऑनलाइन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है।  वहां एक विवाहिता महिला ने महज नमक विवाद में अपने ऊपर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि इस मामले में मृतक महिला के घरवालों का आरोप है कि, उसके ससुराल वालों ने दहेज के खातिर महिला की हत्या की है। इस मामले में मृतक के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का शिकायत दर्ज़ कराया है। लेकिन पति ने इसे खारिज करते हुए घरेलू विवाद के कारण महिला द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’dd638b14-ceb9-11e8-8651-8931032bbee0′]
रिपोर्ट के अनुसार, मृतक महिला के पति ने बताया कि खाने में नमक कम होने के कारण दोनों के बीच गुरुवार रात को विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
[amazon_link asins=’B077N7DDL1,B0756W2GWM,B01N54ZM9W,B076H51BL9′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e7cacf6b-ceb9-11e8-b797-f190ca7990ac’]
इस मामले में पुलिस ने बताया कि, पीड़िता की शादी साल 2009 में बिजनौर के जफर गांव में दिनेश कुमार से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे- एक बेटा और दो बेटी हैं। शुरुवार सुबह महिला के परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामली की जांच शुरु की। इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज़ कर लिया है।