लेबोरेटरी में बुलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म

सातारा/ समाचार ऑनलाइन

शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता गुरु शिष्य का होता है। लेकिन इस पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली घटना सातारा जिले के पाटण तालुका में घटी। जहाँ एक शिक्षक ने छात्रा को स्कूल के लेबोरेटरी में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़ित ने मल्हारपेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज़ कराई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक अरुण पानस्कर और सिक्योरिटी गार्ड विठ्ठल चव्हाण (नि. म्हावशी) के खिलाफ अॅट्रोसिटी सहित पोक्सो कानून के अनुसार अपराध दर्ज़ कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को यह घटना पाटण तालुका के एक नामी शैक्षिक संस्था के विद्यालय में घटी। पीड़ित छात्रा को प्रयोगशाला में बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा के प्रयोगशाला में आते ही सिक्योरिटी गार्ड विठ्ठल चव्हाण ने प्रयोगशाला का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जिसके बाद आरोपी शिक्षक ने पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।