बेटे की चाह में अंधे हुए पति ने गर्भ में पल रहे बच्चे को मार डाला 

पुणे समाचार

बेटे की चाह में अंधे हो चुके पति ने अपनी पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को दुनिया में आने से पहले ही मौत की नींद सुला दिया। उसे शक था कि इस बार भी बेटी होगी, इस वजह से उसने पत्नी के साथ मारपीट की और पेट पर चोट लगने के चलते महिला का गर्भपात हो गया। पीड़ित महिला के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ वाकड़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

प्रकाश केंगार और पीड़ित महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। दोनों की एक दो साल की बेटी है। प्रकाश को लड़के की चाह थी, लेकिन जब उसे शक हुआ कि पत्नी के गर्भ में पल रहा बच्चा भी लड़की ही है तो उसने पत्नी पर गर्भपात के लिए दबाव डालना शुरू किया। वो लगभग रोज़ अपनी पत्नी के साथ मारपिटाई किया करता था। एक दिन मारपिटाई के दौरान पेट पर चोट लगने से महिला को अपना बच्चा खोना पड़ा। इस हादसे के बाद से महिला सदमे में है। जब उसके घरवालों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपने दामाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।