इंदापुर : दूधगंगा के चेयरमेन 55 वर्षीय मंगेश पाटिल का निधन

इंदापुर : इंदापुर तालुके के दूधगंगा दूध उत्पादक सहकारी संघ के चेयरमेन मंगेश वामनराव पाटिल का गुरुवार सुबह  निधन हो गया। वे 55 साल के थे। पाटिल को मंगलवार को हार्ट अटैक आया था। उन्हे अकलुज के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान आज सुबह अस्पताल में उन्होने अंतिम सांस ली। उनके निधन से उनके नजदीकी लोगों को बहुत बड़ा झटका लगा है।

पूर्व सहकार मंत्री और भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल के बहुत करीबी थे मंगेश पाटिल। तालुके के गंगावलण जैसे छोटे से गांव के निवासी पाटिल ने बहुत ही कम समय में तालुके में अपनी पहचान बनाई। राज्य सहकारी संघ के विशेषज्ञ संचालक पद पर कार्यरत थे। हर्षवर्धन पाटिल सहकारी मोटर यातायात संघ के अध्यक्ष पद की शोभा भी उन्होंने बढाई थी। तालुके के सहकारी क्षेत्र में विविध पद पर विराजमान हुए थे।