INDEPENDENCE DAY SPECIAL : 15 अगस्त को भारत ही नहीं ये देश भी मनाते हैं आजादी

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – भारत इस साल आजादी का 73वीं सालगिरह मनाएगा। हर देशवासी के लिए ये दिन विशेष होता है। 15 अगस्त सन् 1947 को हमारा भारत आजाद हुआ था। हर जगह स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरो-शोरों से शुरू हो गई हैं। बता दें कि भारत के अलावा भी ऐसे कई देश हैं, जो 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाते हैं। भारत की तरह पांचों देशों को आजादी भी 15 अगस्त को हासिल हुई थी। जिसमें भारत के साथ साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया, कांगो, बहरीन और लिकटेंस्टीन का नाम शामिल है। इन सभी देशों ने 15 अगस्त को आजादी हासिल की थी।

कोरिया –
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया को 74 साल पहले जापानी कॉलोनाइजेशन से 15 अगस्त 1945 में आजादी मिली थी। साउथ कोरिया के लोग इस दिन नेशनल हॉलीडे के तौर पर मनाते हैं जबकि नॉर्थ कोरिया भी इस दिन नेशनल हॉलीडे ही मनाता है। इस साल कोरिया अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

कॉन्गो –
कॉन्गो ने 15 अगस्त को आजादी हासिल की थी। 15 अगस्त 1960 को अफ्रीका का ये देश फ्रांस के चंगुल से आजाद हुआ था। उसके बाद ये रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो बना। 1880 से कॉन्गो पर फ्रांस का कब्जा था। इसे फ्रेंच कॉन्गो के तौर पर जाना जाता था। उसके बाद 1903 में ये मिडिल कॉन्गो बना।

लिकटेंस्टीन
लिकटेंस्टीन ने 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से आजादी हासिल की थी। 1940 से ये 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मना रहा है। ये दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है।

बहरीन –
ब्रिटिश सरकार से बहरीन को 14 अगस्त 1971 को आजादी मिली थी। तब से बहरीन में 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस घोषित कर दिया गया था।