भारत बंद का उद्योगनगरी में मिलाजुला असर

पिंपरी। सँवाददाता : मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को भारत बंद के ऐलान किया गया था। पिंपरी चिंचवड की उद्योगनगरी में इसका मिलाजुला असर देखा गया। विभिन्न मजदूर संगठनों ने मिलकर पिंपरी चिंचवड शहर से पुणे शिवाजीनगर स्थित श्रम आयुक्तालय तक विशाल दोपहिया रैली निकाली गई। इसके बाद पुणे जिलाधिकारी कार्यालय तक लॉन्ग मार्च निकाला गया। इसमें पिंपरी चिंचवड, पुणे शहर व संपूर्ण पुणे जिले से विभिन्न मजदूर संगठनों के श्रमिकों ने हिस्सा लिया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
लेबर कॉन्ट्रैक्ट रद्द किया जाय, निम समान मजदूरों के अधिकारों का हनन करनेवाले कानून रद्द करें, 2016 में केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए ‘एनसीएलटी’ (नेशनल कंपनी ऑफ लॉ ट्रिब्यूनल) को रद्द कर पहले का ‘बीआयएफआर’ (ब्यूरो ऑफ़ इंडस्ट्रियल फाइनांशियल रिस्ट्रक्चर) कानून को ही अमल में लाने समेत विविध मांगों के लिए आज भारत बन्द का ऐलान किया गया था। इस बन्द में देशभर के 12 मजदूर संगठनों समेत इंटक, आयटक, एचएमएस, सीटू, एआययूटीसीयू, टीयूसीसी, एसईडब्ल्यूए, एआयसीसीटीयू, एलपीएफ, यूटी यूसी औऱ सभी
क्षेत्र के संगठित व असंगठित मजदूर संगठन शामिल हुए।
पुणे और पिंपरी चिंचवड में इस हड़ताल के लिए मजदूर संगठन संयुक्त कृति समिति ने अगुवाई की थी।पिंपरी चिंचवड शहर से पुणे शिवाजीनगर स्थित श्रम आयुक्तालय तक विशाल दोपहिया रैली निकाली गई। इसके बाद पुणे जिलाधिकारी कार्यालय तक लॉन्ग मार्च निकाला गया। इसके बाद यहां एक सभा संपन्न हुई। इसमें कृति समिति के जिलाध्यक्ष डॉ कैलाश कदम, महाराष्ट्र मजदूर संगठन के अध्यक्ष व भारतीय कामगार सेना के उपाध्यक्ष इरफान सय्यद, पूर्व विधायक एड गौतम चाबुकस्वार, शिवसेना नेता माधव मुले, कष्टकरी कामगार पंचायत के अध्यक्ष डॉ. बाबा आढाव, भारतीय कामगार सेना के जनरल सेक्रेटरी डॉ. रघुनाथ कुचिक, इंटकचे प्रदेश उपाध्यक्ष ॲड.म.वि.अकोलकर, सीटू के पुणे जिला अध्यक्ष अजित अभ्यंकर, बीमा मजदूर संगठन के चंद्रकांत तिवारी, श्रमिक एकता महासंघ के दिलीप पवार, बँक एम्प्लॉइज फेडरेशन के विश्वास जाधव, नर्सेस फेडरेशन की सुमन टिलेकर, पुणे जिला डिफेन्स कॉर्डिनेशन के शशिकांत धुमाल, बैंक कर्मचारी संघ के सुनिल देसाई, महाराष्ट्र राज्य सर्व श्रमिक संघ के उदय भट, एआयबीईए संगठन के दिपक पाटील, पोस्टल एम्प्लॉइज युनियन के रघुनाथ ससाणे, राष्ट्रीय श्रमिक एकता महासंघ के किशोर ढोकले, नगरसेवक अजित दरेकर, पूर्व नगरसेवक मारुती भापकर, संगीता तिवारी, सचिन आडेकर, रमेश अय्यर, इंटक पुणे जिला सेक्रेटरी मनोहर गडेकर, आयटक के वीवी कदम, अनिल रोहम, सीटू के पुणे जिला सचिव वसंत पवार, अनिल औटी, किरण मोघे, दत्ता येलवंडे, संतोष खेडेकर, संतोष पवार, स्वप्निल बारमुख, चारुदत्त वैरु, सुभाष वाघमारे, मोहन पोटे, नवनाथ नाईकनवरे, किरण भुजबल, विठ्ठल गुंडाल, सुरेश सरडे, विजय राणे, संदिप अहिरे, गिरीष मेंगे, शशिकांत महांगरे, गोरख दोरगे, वसंत बुचडे, डॉ. ज्ञानेश्वर मोटे, शांताराम कदम, यशवंत सुपेकर, सचिन कदम आदि उपस्थित थे।