अमेरिका के इस सख्त फैसले से भारत को होने वाले हैं तीन बड़े नुकसान, भारत फैसले पर अध्ययन करेगा

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाईन – एक दिन पहले ही ईरान पर लगे प्रतिबंधों को लेकर छूट की अवधि बढ़ाने से इंकार कर दिया है। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले का असर भारत समेत दुनिया के 8 देशों पर पड़ने वाला है। भारत को ट्रंप के फैसले की वजह से 3 बड़े नुकसान होने वाले हैं। इस रिपोर्ट में उन्हीं 3 नुकसान की चर्चा होगी। आखिर क्या है ट्रंप प्रशासन का फैसला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तेल खरीदारों को मई से  प्रतिबंधों में किसी तरह की छूट नहीं देने का फैसला किया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर में अमेरिका ने ईरानी तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। वैसे ईरान के तेल के आठ प्रमुख खरीदारों में भारत, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, ताइवान, तुर्की, इटली और ग्रीस का नाम शामिल है।इन देशों को छह महीने तक की छूट दी गई थी। अब इस छूट की अवधि खत्म होने से भारत समेत इन 8 देशों पर इसका सीधा असर असर पड़ेगा।बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम अमेरिका के ईरान पर लिए गए फैसले के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कच्चे तेल के दाम में जोरदार उछाल देखने को मिला। कमोडिटी बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई इस तेजी का असर आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम पर पड़ेगा। भारत अपने तेल की जरूरतों का 80 प्रतिशत तेल आयात करता है और ईरान से तेल आयात करने वाले देशों में भारत प्रमुख है। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी इजाफा होगा।

विदेशी निवेश पर पड़ेगा असर अमेरिका के ईरान के साथ कारोबार पर प्रतिबंध के फैसले का असर भारतीय शेयर बाजार और विदेशी निवेश में भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को अमेरिका ने भारत सहित आठ देशों पर ईरान से तेल खरीदने पर कोई छूट नहीं देने के निर्णय की घोषणा की। इस घोषणा के बाद ही घरेलू शेयर बाजार धड़ाम से गिर पड़ा इस खबर से डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट आई और यह 6 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपयों में कमजोरी की वजह से विदेशी निवेशकों के रिटर्न में गिरावट आई और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार से पूंजी निकाल ली।  इससे दोनों देशों के रिश्ते में आई कड़वाहट अमेरिका के इस सख्त रूख का असर चीन के बाद भारत पर होगा। भारत की ओर से अमेरिका के इस फैसले के अध्ययन की बात कही गई है। ये संकेत दोनों देशों के बीच तल्खी की ओर इशारा करते हैं। अमेरिका ने हाल के कुछ महीनों में भारत के खिलाफ कई फैसले लिए हैं। हाल ही में अमेरिका ने ॠडझ (जेनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफेरेंस) समाप्त कर भारत पर टैक्स लगा दिया। इसी तरह से वैनेजुएला से भारत के कारोबार पर भी चेतावनी दी थी। ऐसे में भारत और अमेरिका के रिश्ते में खटास आने की संभावना बन गई है।