युद्ध के लिए तैयार भारत; 2700 करोड़ के हथियारों की खरीद के लिए आपातकालीन मंजूरी

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – भारत और पाकिस्तान के बीच सुबह से तनावभरा माहौल देखा जा रहा है। पाकिस्तान के तीन विमान ने भारत में घुसपैठ करते हुए बम गिराने की कोशिश की। भारतीय सेना ने भी आक्रामक भूमिका निभाते हुए पाकिस्तानियों को बाहर खदेड़ दिया है। पाकिस्तान की इस कारस्तान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुरंत बैठक ली गई। इस बैठक में 2700 करोड़ के हथियार तुरंत खरीदने के लिए मंजूरी दी गई है।

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को आक्रामक तरीके से जवाब देने के लिए भी तैयार है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि सरकार ने भारतीय रक्षा मंत्रालय से तुरंत 2,700 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण खरीदने की मंजूरी दी है। अरुण जेटली ने कहा है कि इन हथियारों में पनडुब्बियां भी शामिल हैं।

भारत दुनिया में  का सबसे अधिक हथियार खरीदने वाला देश है। इसलिए, अगर पाकिस्तान अब कुछ करता है, तो भारत जवाब देने के लिए तैयार है। वहीं जेटली ने आक्रामक भूमिका अपनाकर आक्रामक बयान दिया है। अगर लादेन को मारा जा सकता है … तो कुछ भी किया जा सकता है। ठीक उसी तरह “मसूद अजहर” को भी मारा जा सकता है। ऐसी तीव्र बयान अरुण जेटली ने दिया है। अगर अमेरिका ऐसा कर सकता है, तो भारत भी कर सकता है। यह स्पष्ट है कि भारत अब किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।