Indian Railways | मिरज स्टेशन पर फंसे यात्रियों को रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध करा रही रेलवे

 मिरज: (Indian Railways) जलजमाव, भूस्खलन जैसे वर्षा जनित कारणों से कुछ गाड़ियाँ रद्द होने के कारण कोल्हापुर (kolhapur) की तरफ यात्रा करने वाले कुछ यात्री शनिवार 24 जुलाई से मिरज स्टेशन (Miraj station) पर ही रुके है I इन यात्रियों की रहने और खाने की व्यवस्था रेलवे (Indian Railways) दवारा की जा रही है।

 कोल्हापुर हेतु रोडवेज सेवा भी भारी बारिश से उत्पन्न व्यवधानों के कारण बंद है। इस कठिन समय में यातायात व्यवस्था दोबारा शुरू होने तक पुणे मंडल रेल प्रशासन द्वारा  यात्रियों को पिछले तीन दिनों से मिरज स्टेशन स्थित वेटिंग हाल में ठहराया गया है तथा उनके चाय, पानी, नाश्ता, भोजन की निशुल्क व्यवस्था के साथ उनकी उचित देखभाल भी रेलवे की टीम द्वारा की जा रही है इसके अलावा कुछ और गाड़ियों से मिरज उतर रहे कई यात्रियों को भी निशुल्क खानपान सेवा दी जा रही है।  मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्याम कुलकर्णी के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग सहित अन्य  कर्मचारियों की समर्पित टीम इस पुनीत कार्य में जुटी हुई है।

सेवा का यह कार्य तीन दिन से लगातार जारी है तथा यात्रियों ने संतोष जताकर रेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

Rain Alert | रायगढ़, रत्नागिरि सहित कोल्हापुर पर फिर से बारिश का संकट ; पुणे सहित छह में येलो अलर्ट 

राज्य में पिछले सप्ताह हुई बारिश ने कई जिलों में हाहाकार मचा दिया है।  बारिश थमने के बाद बाढ़ (flood )प्रभावित जिलों का जनजीवन पहले की  स्थिति में लौट रहा है। (Rain Alert )इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से बारिश की चेतावनी दी है।  रायगढ़, रत्नगिरि, कोल्हापुर, सातारा (Raigarh, Ratnagiri, Kolhapur, Satara) सहित बाढ़ से बेहाल हुए जिलों में फिर से मूसलाधार बारिश का संकट मंडरा रहा है।  मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 30 जुलाई तक बारिश होने की जानकारी दी है।  इसके तहत रायगढ़, रत्नागिरि, पुणे, कोल्हापुर (Raigarh, Ratnagiri, Pune, Kolhapur) इन छह जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया गया है।  जबकि महीने के आखिरी दिन रायगढ़, रत्नागिरि में भारी बारिश का अनुमान है।  यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।