भारत की पहली मिस ट्रांस ब्यूटी क्वीन

मुंबई | सामाचार ऑनलाइन

वीणा शेंद्र देश की पहली ट्रांस ब्यूटी क्वीन का खिताब जीत लिया है। रविवार को मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की वीणा ने शानदार प्रदर्शन किया। वीणा एक ट्रांसजेंडर है और मिस ट्रांस क्वीन इंडिया कॉम्पिटिशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहीं थी। इस से पहले वीणा मिस छत्तीसगढ़ भी रह चुकी है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ae7b112b-caf1-11e8-bb6f-8f2cc87ef52f’]

सनीया सूड फर्स्ट रनर अप मिस ट्रांसक्वीन इंडिया 2018 रही तो वहीं तमिलनाडु की नमिता अम्मू सेकेंड रनर अप मिस ट्रांसक्वीन इंडिया 2018 घोषित हुई। वीणा ने यह खिताब अपने नाम करने के बाद लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया है। उनकी इस जीत पर सोशल मीडिया में जश्न बनाया जा रहा है। यह जीत सिर्फ उनकी ही नहीं बल्कि पूरे ट्रांसजेंडर समुदाय की टीम की है।

दिलीप कुमार की ब‍िगड़ी तबीयत,  फिर से अस्‍पताल में भर्ती

[amazon_link asins=’B0756ZD5PM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d534b3f9-caf1-11e8-86e0-bfa4fa70c4a2′]

ऑनलाइन वोटिंग के जरिये देशभर से ट्रांसजेंडर समुदाय से ब्यूटी क्वीन का चुनाव हुआ था। इस कॉम्पिटिशन में अलग-अलग राज्यों से कई ट्रांसजेंडर शामिल हुई थी। गौरतबल है कि, देश में पहली बार ट्रांसजेंडर के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वीणा 24 साल की है और वह रायपुर की रहने वाली है। विणा ने यही से अपनी मॉडलिंग की ट्रेनिंग पूरी की है।