TOP 10 : भारत की ‘यह’ 10 चीजें जो विश्व में कही नहीं मिलती, जिन्हें शायद ही आप जानते होंगे !

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – भारत एक विशाल देश है। जहां सभी प्रकार के जाति, धर्म के लोग रहते है। यहां की एकता और सुंदरता भारत को महान बनाती है। साथ ही यहां की मेहमान नवाजी विश्व प्रसिद्ध है। भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा और दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। हालांकि फिल्मों ने भारत को हमेशा गरीब और उजाड़ देश के रूप में दिखाया है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में ऐसी कई चीज़ें मौजूद है जो विश्व में कही नहीं है।

1.युवा शक्ति –
यह एक युवा और परिपक्व देश है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां 50 प्रतिशत से अधिक लोग 25 वर्ष से कम आयु के हैं। जिसके
कारण यहां की युवा शक्ति बढ़ रही है। जिसकी वजह से भारत की शक्ति बढ़ जाती है। इनके विचारों से भारत भी बदल रहा है।

2. हार्न प्लीज –
भारत दुनिया का दूसरा घनी आबादी वाला देश है। जहां ट्रैफिक जाम एक आम बात है। यहां लगभग हर ट्रक और लारी के पीछे लिखा रहता है ‘हार्न प्लीज’ ऐसा इसलिए है कि ओवर टेकिंग करते समय दुर्घटना न हो। लेकिन इनके ड्राईवर लगातार अपनी उँगलियों को हार्न पर रख संकेत देते रहते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है।

3. समाचार पत्र –
अधिकांश विकसित देश समाचार पत्र को छोड़ रहे हैं। सभी समाचार वह अपने स्मार्ट फोन पर पढ़ लेते हैं। लेकिन भारतीयों के दिन की शुरूआत आज भी समाचार पत्र के साथ होती है। ये समाचार पत्र विभिन्न भाषाओं में छपते हैं। भारत में समाचार पत्र खरीदना इंटरनेट की तुलना में सस्ता है।

4. देश का एक भाग कर नहीं देता है –
भारत एक कृषि-प्रधान देश है। यहां के 50 प्रतिशत लोगों का व्यवसाय कृषि और खेती है। यह देश मूल रूप से खेती और किसानी पर चलता है। और कृषि यहाँ कर मुक्त है। इसके अतिरिक्त आबादी का एक बड़ा हिस्सा शारीरिक श्रम करता है। ऐसे श्रमिकों की कमाई पर भी नजर रखना कठिन है इसलिए यह भी कर मुक्त है।

5. वेडिंग डिटेक्टिव –
भारत एक ऐसा देश है जहां आज भी अधिकतर विवाह माता-पिता की पसंद से होते हैं। यहां अनेक वेडिंग डिटेक्टिव हैं। ये किसी भी माध्यम से वर और वधु के मित्रों और रिश्तेदारों से मन मुताबिक जानकारी निकाल लेते हैं और अगर माता-पिता को सभी कुछ अनुकूल मिलता है, तो वह विवाह की मंजूरी दे देते हैं।

6. फास्ट फूड –
संसार के अनेक देश फास्ट फूड और पैक्ड प्रोसेस्ड फूड का बहिष्कार कर रहे हैं। वहीं भारतीय काम पर अधिक समय दे रहे हैं जिससे उनके पास भोजन पकाने का समय नहीं है। इसलिए वह काम पर जाने से पहले खाना खरीद कर ले जाते हैं।

7. प्लास्टिक की कुर्सियाँ –
भारत की गलियों में कहीं भी गाय दिख जाती है। वैसे ही हर जगह जैसे घर, अस्पताल, होटल, स्कूल, कार्यालय कहीं भी प्लास्टिक की कुर्सी दिख जाएगी। हालाँकि उनके डिजाइन अलग हो सकते हैं।

Image result for प्लास्टिक की कुर्सियाँ -

8. थूकने की आदत –
कई सार्वजनिक जगह पर थूकने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए एक थूक निरीक्षक की नियुक्ति की गई है। पान और खैनी खाने वाले बहुत से लोग कहीं भी थूक देते हैं। इससे लाल रंग का एक निशान बनता है, जिसे आप बहुत सी सफ़ेद दीवारों पर देख सकते हैं। टैक्सियों पर, रिक्शों के पीछे और इमारतों के आगे यह लिखा होना आम बात है कि ‘यहां न थूकें’ |

Image result for थूकने की आदत -

9. अंधविश्वास –
भारत का एक बड़ा हिस्सा विज्ञान के इस आधुनिक युग में आज भी शकुन-अपशकुन और अंधविश्वास पर विश्वास करता है। अमीर हो या गरीब उनके लिए रीति-रिवाज प्रमुख हैं। नई गाड़ी खरीदने पर वह माला चढ़ा कर और नारियल फोड़कर आशीर्वाद लेना आवश्यक समझते हैं।

Image result for अंधविश्वास

10. भारत की सड़कें –
भारत एक ऐसा देश है जहां हर चीज अलग स्तर पर है। जो अद्भुत है। यहां की सड़कों पर आपको कुछ भी मिल सकता है। जैसे मोची, कान और नाक साफ करने वाले, आयुर्वेदिक डाक्टर, हड्डी विशेषज्ञ औरा फास्ट फूड की दुकानें। इसके अतिरिक्त बड़े-बड़े गड्ढे जो आपको कभी मैदान की सैर कराएँगे तो कभी पहाड़ की।

Image result for भारत की सड़कें -