INS Shivaji | ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आईएनएस शिवाजी में कार्यक्रम आयोजित

पुणे (Pune News) : आईएनएस शिवाजी (INS Shivaji) ने 09 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लोनावाला स्टेशन (Lonavala Station) पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। (INS Shivaji) भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के महत्वपूर्ण अवसर के लिए आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के हिस्से के रूप में इस कार्यक्रम की योजना बनाई गई थी।

 

भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) और भारत (India) की स्वतंत्रता की दिशा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर देने के साथ, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विभिन्न गतिविधियों और मील के पत्थर साबित हुए घटनाओं के बारे में नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बताने के लिए व्याख्यान और प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।

 

‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ (Azadi Ka Amrut Mahotsav) भारत की सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान के बारे में जो कुछ भी प्रगतिशील है, उसका एक मूर्त रूप है। यहाँ पर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए स्वतंत्रता संग्राम और आज के आत्मनिर्भर भारत (self reliant india) की कल्पना को बताने के लिए वेबिनार आयोजित किया गया।

 

प्रतिष्ठान के मुख्य प्रवेश द्वारों को लोनावाला के स्टेशन कमांडर अरविंद रावल (Station Commander Arvind Rawal) ने ‘छत्रपति शिवाजी महाराज द्वार’ और ‘कान्होजी आंग्रे द्वार’ के रूप में मराठा विभूतियों के सम्मान में नामित किया, जिनका देश के स्वतंत्रता सेनानियों पर एक प्रमुख और प्रेरक प्रभाव था। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की गतिविधियां 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेंगी।

 

 

Zika Virus | कोरोना के बाद महाराष्ट्र पर एक और संकट; पुणे के 79 गांव की वजह से टेंशन, जिला प्रशासन अलर्ट

Pune Crime | बिज़नेसमैन को जान से मारने की धमकी देकर हर महीने 10 लाख का हफ्ता ; इंडस के छह अधिकारियों की गिरफ़्तारी पूर्व जमानत ख़ारिज