आईपीएल 2019 ऑक्शन: नीलामी शुरू, युवराज को नहीं मिला खरीदार    

जयपुर : समाचार ऑनलाइन – आईपीएल-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज जयपुर में हो रही है। नीलामी के लिए जारी अंतिम सूची में 351 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। इस बार की बोली में नीलामी के लिए आए खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम युवराज  सिंह का है। उनके क्रिकेट करियर के भविष्य का फैसला इस बार नीलामी में होने जा रहा है। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब नीलामी के लिए जारी 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले स्लैब में कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है।

2 करोड़ रुपये बेस प्राइज वाले स्लैब में पूर्व कीवी कप्तान बैंडन मैकुलम, इंग्लैंड के क्रिस वोक्स,  श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज, ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श और डी आर्की शॉर्ट, न्यूजीलैंड के कोलिन इनग्राम और कोरी एंडरसन सहित कुल 8 खिलाड़ी शामिल हैं। पिछले सीजन के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को 1.5 करोड़ बेस प्राइज वाले स्लैब में जगह मिली है। वहीं युवराज सिंह और अक्षर पटेल को 1 करोड़ रुपये के स्लैब में रखा गया है। दोनों ही खिलाड़ी पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब के साथ थे। अक्षर पंजाब द्वारा रीटेन किए गए इकलौते खिलाड़ी थे।

नीलामी में कोई भी टीम कुल 25 खिलाड़ियों को अपने पास रख सकती है जिसमें अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। इस बार नीलामी में सबसे ज्यादा राशि के साथ पंजाब की टीम उतर रही है। उसके पास सबसे ज्यादा ₹36.20 करोड़ रुपये हैं। वो चार विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 15 खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती है। वहीं आईपीएल 11 की चैंपियन चेन्नई के केवल 2 खिलाड़ियों को खरीद सकती है। जो केवल भारतीय हो सकते हैं। उसका 8 विदेशी खिलाड़ियों का कोटा पूरा है।

किसने किसको ख़रीदा – 

दिल्ली कैपिटल्स – हनुमा वीहारी 2 करोड़ रुपये, अक्षर पटेल (भारत) को 5 करोड़ रुपये
किंग्स इलेवन पंजाब – मोजेस ऑनरीकेज (ऑस्ट्रेलिया) को 1 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स – कार्लोस ब्रैथवेट (वेस्ट इंडीज) को 5 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस – ——————-
राजस्थान रॉयल्स – ———————–
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर – शिमरॉन हेटमायर (वेस्ट इंडीज) को 4.2 करोड़ रुपये, गुरकीरत सिंह (भारत) को  50 लाख रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद – जॉनी बेयरस्टो ( इंग्लैंड) को 2.2 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स – —————–