IPL 2020 Auction LIVE :  कोलकाता ने इयोन मोर्गन को 5.25 करोड़ में खरीदा, 3 करोड़ में बीके उथप्पा, देखें लिस्ट  

कोलकाता : समाचार ऑनलाइन – आईपीएल 2020 के लिए आज नीलामी हो रही है। इस बार यह नीलामी कोलकाता में आयोजन की गयी है। इस नीलामी में 338 खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। पहले 332 खिलाड़ियों की नीलामी होनी थी, लेकिन कुछ घंटे पहले नीलामी में छह क्रिकेटरों के नाम और जोड़ दिए गए। आईपीएल 2020 ऑक्शन के लिए 971 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 332 खिलाड़ियों के नाम अप्रूव किए गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा बजट किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी टीम के नाम है, जो कि 42.70 करोड़ रुपये है, जबकि चार बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी टीम के पास सबसे कम 13.05 करोड़ रुपये का बजट है।

किसके किसने ख़रीदा –
रोबिन उथप्पा – 3 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

इयोन मोर्गन – कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5.25 करोड़ में खरीदा।

क्रिस लिन – 2 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

एरोन फिंच – 4.40 करोड़ में  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।

जेसन रॉय – दिल्ली कैपिटल्स ने  1.50 करो़ड़ में खरीदा।

अनसोल्ड खिलाड़ी –
चेतेश्वर पुजारा – 50 लाख के बेस प्राइज, अनसोल्ड रहे।

हनुमा विहारी – 50 लाख के बेस प्राइज, हनुमा विहारी अनसोल्ड रहे।

visit : punesamachar.com