IPL 2020 Auction LIVE :  आईपीएल के इतिहास में पैट कमिंस बने अब तक के सबसे मंहगे बॉलर, देखें लिस्ट 

कोलकाता : समाचार ऑनलाइन – आईपीएल 2020 के लिए आज नीलामी हो रही है। इस बार यह नीलामी कोलकाता में आयोजन की गयी है। इस नीलामी में 338 खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। पहले 332 खिलाड़ियों की नीलामी होनी थी, लेकिन कुछ घंटे पहले नीलामी में छह क्रिकेटरों के नाम और जोड़ दिए गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा बजट किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी टीम के नाम है, जो कि 42.70 करोड़ रुपये है, जबकि चार बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी टीम के पास सबसे कम 13.05 करोड़ रुपये का बजट है।

ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर आईपीएल 2020 नीलामी के दौरान रिकॉर्डतोड़ बोली लगी है। उन्‍हें शाहरुख खान की कप्‍तानी वाली कोलकाता नाइटराइर्स ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा। यह आईपीएल इतिहास में किसी भी गेंदबाज पर लगी सबसे बड़ी बोली है। वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह (16 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 50 लाख रुपये दूर रहे। कमिंस को खरीदने के लिए सबसे पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला हुआ लेकिन बोली की रकम 12 करोड़ रुपये के पार होने के बाद दिल्‍ली ने हाथ खींच लिए जिसके बाद लगा कि कमिंस विराट कोहली की कप्‍तानी वाली आरसीबी से खेलेंगे। लेकिन, तभी कोलकाता नाइटराइडर्स बोली में शामिल हो गई।

अबतक के चार सबसे महंगे खिलाड़ी –
पैट कमिंस – 15.5 करोड़ जिन्हें कोलकाता ने ख़रीदा।
ग्लेन मैक्सवेल – 10.75 करोड़ जिन्हें पंजाब ने ख़रीदा।
क्रिस मॉरिस – 10 करोड़ जिन्हे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ख़रीदा।
सैम कर्रन 5.5 करोड़ जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।

अनसोल्ड खिलाड़ी –
चेतेश्वर पुजारा – 50 लाख के बेस प्राइज, अनसोल्ड रहे।

हनुमा विहारी – 50 लाख के बेस प्राइज, हनुमा विहारी अनसोल्ड रहे।

नमन ओझा – नहीं बिके।

मुश्फिकुर रहीम – नहीं बिके।

हेनरिच क्लासेन – नहीं बिके।

स्टुअर्ट बिन्नी – नहीं बिके।

मोहित शर्मा – नहीं बिके।

शे होप – नहीं बिके।