IPL आज का मैच: बेंगलुरू बनाम मुंबई, जानें किसका पलड़ा भारी

बेंगलुरू : समाचार ऑनलाइन – आईपीएल का आगाज हो चूका है। आज का मैच बेंगलुरू बनाम मुंबई खेला जाने वाला है। इस मुकाबले को विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा देखा जा रहा है। दोनों ही टीमों ने हार के साथ नए सीजन की शुरुआत की है। आरसीबी को जहां सीजन के उद्घाटन मैच में चेन्नई के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा वहीं मुंबई को उसके घर पर दिल्ली कैपिटल्स ने मात दी। ऐसे में दोनों टीमों गुरुवार को एक दूसरे के खिलाफ जीत की पटरी पर वापस लौटने की चुनौती है।

बता दें कि पिछले 11 सीजन में मुंबई पलटन विराट सेना पर भारी पड़ी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से मुंबई ने 14 में और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 9 में जीत हासिल करने में सफल रहे। मुंबई के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी आरसीबी का रिकॉर्ड बेहद खराब है। दोनों टीमों के बीच बेंगलुरू में अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं जिसमें से 7 में मुंबई और महज 2 बार बेंगलुरू विजयी रहा है। ऐसे में आज खेले जाने वाले मुकाबले में भी मुंबई की जीत की प्रबल संभावनाएं हैं।