क्या लालबाग के राजा का नियंत्रण सरकार के हाथ में ?

मुंबई :  समाचार ऑनलाईन
मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन के लिए  हर साल भारी भीड़ उमड़ती हैं। इस भीड़ के चलते भक्तो को गणेशजी के दर्शन भी अच्छी तरह लेने नहीं दिया जाता। बस कुछ ही पलों में गणेश भक्तों को धक्का दे कर आगे बढ़ा दिया जाता हैं।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आयपीएस अधिकारी को भी दर्शन के समय धक्का देने का मामला सामने आया हैं। इस कारण लालबाग के राजा के दर्शन के समय वव्यस्था को लेकर गणेश भक्तो के बीच गुस्से  का माहौल बना गया था। सोशल मिडिया पर इस मामले की जोरो शोरों से निंदा की जा रही है। इस घटना को देखकर धर्मादाय आयुक्त शिवकुमार डिगे ने कहा, लालबाग के राजा मंदिर का निरीक्षण किया है। इस घटना के बाद भक्तों द्वारा सवाल उठाए जा रहे है कि, सार्वजनिक लालबाग के राजा मंडळा पर सरकार का नियंत्रण तो नहीं  ?
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3ab198eb-bc16-11e8-a0d9-c9dbfcf12140′]
धर्मादाय आयुक्त शिवकुमार डिगे ने कहा कि, ” लालबाग के राजा मंडल के सचिव सुधीर साळवी के साथ कल मंडल के व्यवस्था को लेकर बातचीत की गयी है और वीआईपी लोगों की दर्शन वाली कतार का निरीक्षण भी किया गया। “मंडल के सचिव साळवी ने कहा कि, इस के बाद व्यवस्था को लेकर इस तरह की कोई घटना नहीं होगी।  गणेशोत्सव के दौरान, मंडल के सुरक्षा को लेकर हर साल राज्य सरकार द्वारा लाखो का खर्चा किया जाता है। मंडल के कार्यकर्ताओं का बढ़ते दुर्व्यवहार के कारण मंडल पर सरकार द्वारा नियंत्रण किये जाने की चर्चा है। राज्य सरकार इस बारे में महत्व पूर्ण कदम उठाने वाले हैं
[amazon_link asins=’B0734VLDTC,B0002E3MP4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’64745c94-bc16-11e8-ae17-eb85a70c0fcd’]

युवक ने बीच रास्ते में ट्रैफिक पुलिस को मारा