जाह्नवी और  ईशान की Secrets Dating का हुआ पर्दाफ़ाश 

समाचार आॅनलाइन – करण जौहर के चैट शो में में जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर अगले मेहमान होंगे। दोनों के साथ करण जौहर की बातचीत काफी मजेदार होने वाली है। चैनल द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में दोनों भाई-बहन कई पर्सनल बातें शेयर करते नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे की टांग खिंचाई भी की।
रैपिड फायर राउंड में करण जाह्नवी से पूछते हैं कि वह अपना कमरा कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण में से किसके साथ शेयर करना चाहेंगी। इसके जवाब में जाह्नवी दीपिका का नाम लेती हैं और कहती हैं कि दोनों साथ में साउथ इंडियन म्यूजिक सुन सकती हैं। अर्जुन जाह्नवी को चिढ़ाते हैं कि दीपिका ‘थंगाबली’ बन जाएंगी। इसके बाद करण जाह्नवी से पूछते हैं कि क्या वह ईशान खट्टर को डेट कर रही हैं।
ईशान के साथ डेटिंग के बारे में पूछे जाने पर जाह्नवी ने इस बात को सिरे से नकार दिया। इसपर अर्जुन अपनी असहमति जताते हैं और कहते हैं कि ईशान हमेशा जाह्नवी के आसपास रहते हैं। करण जौहर यही सवाल अर्जुन पर दाग देते हैं और उनसे पूछते हैं कि क्या वह सिंगल हैं। अर्जुन इस बारे में कुछ भी नहीं कहते हैं। अर्जुन इस बात से भी झेंप जाते हैं कि करण उनकी बहन के सामने उनकी सेक्स लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं।

5 स्टार होटल के कमरे में मिले रणबीर और आलिया !