जय गुरुदत्त मंडल ने दिया अंगदान का अनोखा सामाजिक संदेश

 चिंचवड़ | समाचार ऑनलाइन  

16 लोगो ने लिया अंगदान करने का फैसला

घर-घर में गणपति की स्थापना के शुभ दिनों में महाराष्ट्र के गणेश मंडलों की शान भी देखने वाली होती है। विशाल गणपति की स्थापना से लेकर विसर्जन तक भव्यता के बीच उत्सव का माहौल रहता है। सब चाक-चौबंद रहे और कोई विघ्न न हो इसके लिए कड़े प्रबंध किये जाते है |

लालबाग के राजा के चरणों में पांच दिन में करोड़ों का दान

कुछ मंडल सामाजिक कार्य करते हुए आज भी अपना योगदान दे रहे है | अंगदान श्रेष्ठ दान का महत्व लोगो तक पंहुचा रहे है | पिंपरी चिंचवड़ परिसर में एक मंडल अंगदान का महत्व बताने के लिए प्रबोधन कर  रहा है | जिससे प्रभावित होकर 16 लोगो ने अंगदान करने का फैसला लिया है |

[amazon_link asins=’B076H51BL9,B07B4LF3L2,B07B6GP5G3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’bf922a61-bb38-11e8-a4cc-3b33f28bf00c’]

आज 125 वर्ष बाद सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल का स्वरूप और भव्य हो चुका है। साथ ही इसके जरिए दिए जानेवाले संदेश भी बदल गए हैं। इस वर्ष कुछ गणपति मंडल जहां अपनी झांकियों के माध्यम से चीनी माल के बहिष्कार का संदेश देते नजर आ रहे , वहीं कुछ स्वच्छता अभियान एवं किसानों की समस्या दर्शाते दिखाई दे रहे है।

भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने के लिए 9,100 करोड़ की मंजूरी

वही चिंचवड़ के जय गुरुदत्त मंडल के कार्यकर्ताओ ने अंगदान को लेकर एक अनोखा सामाजिक सन्देश पहुंचाने का काम कर रहा है | गणेश जी के आगमन से लेकर अब तक 16  लोगो ने अंगदान करने का फैसला लिया है |  मंडल के कार्यकर्ताओ  ने उम्मीद जताई है की , ज्यादा से ज्यादा लोगो ने अंगदान करना चाहिए जिससे दुसरो को जीवनदान मिले|