जय महाराष्ट्र! कोरोना प्रतिबंधक वैक्सीनेशन में Maharashtra सबसे आगे; 2 करोड़ का आंकड़ा किया पार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दी बधाई

मुंबई: कोरोना के संकट का सामना करनेवाले महाराष्ट्र ने कोरोना प्रतिबंधक वैक्सीनेशन में मंगलवार को लगभग 2 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। महाराष्ट्र में अब तक 2 करोड़ 90 हजार लोगो का वैक्सीनेशन हुआ है। इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन करने के मामले में महाराष्ट्र देश का पहला राज्य साबित हुआ। इस अचीवमेंट के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने स्वास्थ्य यंत्रणा का अभिनंदन किया है। महाराष्ट्र शुरू से ही कोरोना प्रतिबंधक वैक्सीनेशन में देश में सबसे आगे रहा है। इसके बाद राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश राज्य का नंबर आता है।

राज्य में सोमवार को 99,699 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। महराष्ट्र में अभी तक 2 करोड़ 90 हजार लोगो को वैक्सीन लगाया गया है। राज्य में अभी तक 18 से 44 उम्र के 6 लाख 55 हजार लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया है। राज्य में सोमवार को 26 हजार 616 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 516 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में रोजाना के मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। अभी राज्य में 4 लाख 45 हजार 495 मरीजों का इलाज चल रहा है। अभी तक 48,74,582 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसलिए राज्य में मरीजों के ठीक होने का प्रमाण 90.19 प्रतिशत है। अभी राज्य में मृत्यु का प्रमाण 1.53 प्रतिशत है। अभी तक जांच किए गए 3 करोड़ 13 लाख 38 हजार 407 सैंपल में से 17.25 प्रतिशत सैंपल पॉजिटिव आने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।