Jalna Crime News | जालना के जाफराबाद पंचायत समिति के उपसभापति का शव पैठण में मिला, मचा हड़कंप

जालना : Jalna Crime News | जाफराबाद पंचायत समिति (Jafrabad Panchayat Samiti) के उपसभापति प्रदीप विलासराव मुले (Deputy Chairman Pradeep Vilasrao Mule) (उम्र 37) का शव पैठण स्थित पाचोड रोड से सटे कुएं में मिला है। इसके बाद इलाके में खलबली (Jalna Crime News) मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जालना जिले के जाफराबाद पंचायत समिति के उपसभापति प्रदीप विलासराव मुले बुधवार (18 अगस्त) सुबह 8 बजे के आसपास घर से बाहर निकले थे। तब से वो लापता थे। इस बारे में टेंभुर्णी पुलिस थाने में गुमशुदा की शिकायत दर्ज हुई थी।

परिजन और दोस्त प्रदीप को ढूंढ रहे थे। इस बीच सोमवार को दोपहर पैठण में उनका शव मिला। पैठण के पाचोड रोड से सटे रवि भुकेले के खेत में स्थित कुएं में अज्ञात शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली।

पुलिस निरीक्षक किशोर पवार उपनिरीक्षक रामकृष्ण सागडे, उपनिरीक्षक अरविंद गटकुल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रदीप मुले के परिवार की उपस्थिती में कुएं से शव को बाहर निकाला गया। इस बात की पुष्टि हो गई कि यह शव प्रदीप मुले का ही है। घटनास्थल का पंचनामा कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

Pune Weather Forecast | पुणे में तापमान बढ़ने की संभावना

पुणे में पिछले कुछ दिनों से बारिश ने ब्रेक लिया है। बादल छाए रहने और हवा में आद्रता में भी कमी आई है। इसलिए मौसम विभाग (weather department) ने अनुमान लगाया है की है कि शहर और इसके आसपास के इलाकों में गर्मी बढ़ेगी (Pune Weather Forecast) । शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान (pune maximum temperature) सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। पिछले दो दिनों में नमी 91 फीसदी से घटकर 81 फीसदी पर आ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वातावरण में इस बदलाव के कारण पारा के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।