झारखंड : बस खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत

रांची (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – झारखंड के गढवा जिले में मंगलवार को एक बस खाई में गिर गई जिससे छह लोगों की मौत हो गई और 39 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यात्रियों के अनुसार, बस चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर नवादी घाटी में गिर गई। बस में लगभग 50 यात्री थे।

पुलिस की एक टीम ने पेड़ में फंसी बस में से लोगों को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। कुल 39 घायलों में से चार लोगों की स्थिति गंभीर है।

बस अंबिकापुर से छत्तीसगढ़ जा रही थी।